फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आरपीएस स्कूल

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

महेंद्रगढ़। दिल्ली के आर्या ऑडिटोरियम में 14 सितंबर को हिंदी दिवस पर आरपीएस सीनियर सेकेंडरी स्कूल महेंद्रगढ़ की प्रिंसिपल सविता यादव को हिंदी शिक्षण में उत्कृष्ट योगदान के लिए स्मृति चिह्न, प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। यह सम्मान मधुबन एजुकेशन की ओर से आयोजित राष्ट्रीय कार्यक्रम में दिया गया। यह पुरस्कार वरिष्ठ हिंदी विद्वान डॉ. प्रदीप जैन ने प्रदान किया। समारोह में डॉ. प्रदीप जैन, केंद्रीय हिंदी निदेशालय के निर्देशक रहे डॉ. रवि प्रकाश टेकचंदाणी, सांस्कृतिक मंत्रालय की सीनियर डॉ. क्षमा शर्मा, डॉ. ऊषा शर्मा एनसीईआरटी ने हिंदी को बढ़ावा देने वाले सभी शिक्षकों की सराहना की। शनिवार को प्रिंसिपल सविता यादव के विद्यालय में पहुंचने पर संस्था की चेयरपर्सन पवित्रा राव ने बधाई दी। इस दौरान उन्होंने विद्यार्थियों से कहा कि हिंदी हमारी मातृभाषा है, इसलिए हिंदी के शुद्ध उच्चारण और शुद्ध लेखन पर ध्यान देना चाहिए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें