फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सतनाली में लगातार दूसरे दिन हुई बारिश

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

सतनाली मंडी। क्षेत्र में लगातार दूसरे दिन हुई बारिश से तापमान कम हो गया। साथ ही जगह-जगह बारिश का पानी भर गया है। क्षेत्र में बुधवार को भी जोरदार बारिश हुई थी। बुधवार को हुई बारिश के बाद वीरवार दोपहर तक मौसम कुछ हद तक साफ रहा, लेकिन दोपहर में मौसम पूरी तरह बदल गया। इसके बाद लगभग दो घंटे तक तेज बारिश हुई। दो दिन से लगातार हो रही बारिश से लोगों को गर्मी से राहत मिली है। बारिश के पानी की निकासी की उचित व्यवस्था के अभाव में मुख्य चौक, लोहारू चौक, पुराना बाढड़ा रोड़, कस्बे के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के निकट, महेंद्रगढ़-दादरी रोड़ टी-प्वाईंट, पशु अस्पताल के पास, भैरव मंदिर क्षेत्र तथा फिरनी, भैंयां मंदिर के पास, हनुमान मंदिर के पीछे आदि स्थानों पर जल भराव हो गया। दादरी टी-प्वाइंट और मुख्य चौक पर सड़क ने तालाब का रूप ले लिया। बारिश से रेल लाइन के नीचे बने तीनों अंडर पास मेें पानी भर गया। समाचार लिखे जाने तक बारिश का दौर जारी था। साथ ही कस्बे की बिजली आपूर्ति ठप थी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें