मैराथन दौड़ स्थगित
अमर उजाला ब्यूरो
नारनौल। खेल एवं युवा कार्यक्रम विभाग की ओर से हाकी जादूगर मेजर ध्यानचंद के जन्म दिवस पर 29 अगस्त को आयोजित की जाने वाली दौड़ प्रतियोगिता अपरिहार्य कारणों केे कारण स्थगित कर दी गई है। जिला खेल अधिकारी जयसिंह पिलानिया ने बताया कि 29 अगस्त को सुबह सात बजे से आईटीआई मैदान नारनौल से श्ुारू होने वाली सद्भावना दौड़ फिलहाल स्थगित कर दी गई है। इसकी आगामी तिथि की जल्द घोषणा की जाएगी।