अमर उजाला ब्यूरो
महेंद्रगढ़। जिला प्रमुख राजेश देवी की कुर्सी अब शिक्षामंत्री प्रो. रामबिलास शर्मा के हाथ में हैं। सूत्रों के हवाले से खबर है कि शिक्षामंत्री रामबिलास शर्मा राजेश देवी से कुछ नाराज चल रहे हैं। यदि वो चाहेंगे तो एक बार फिर जिला प्रमुख राजेश देवी का सिंहासन का बचा सकते हैं। इस बार केंद्रीय राज्य मंत्री राव इंद्रजीत और शिक्षामंत्री प्रो. रामबिलास शर्मा की सहमति से जिला प्रमुख बनेगा। शुक्रवार को राव इंद्रजीत सिंह ने जिला पार्षद इंद्रपाल के घर पर नाराज पार्षदों की से बातचीत की और उनसे फीडबैक लिया। केंद्रीय राज्य मंत्री ने पार्षदों से रामबिलास शर्मा से मिलने की बात भी पूछी। जिला पार्षदों ने बताया कि रामबिलास शर्मा से मिल चुके हैं। रामबिलास शर्मा ने उन्हें शनिवार को महेंद्रगढ़ आवास पर मिलने का समय दिया है। राव इंद्रजीत ने यही बताया कि रामबिलास शर्मा से बातचीत करने के बाद ही आगे का कोई निर्णय लिया जाएगा। अब रामबिलास शर्मा ही जिला प्रमुख राजेश देवी के तारण हार बनेंगे। शिक्षामंत्री प्रो. रामबिलास शर्मा समर्थित पार्षद वर्तमान में जिला प्रमुख राजेश देवी के साथ हैं। वो शिक्षामंत्री के इशारे पर ही अपना वोट करेंगे। जिला प्रमुख राजेश देवी के पति संजीव यादव उर्फ पप्पल यादव ने अपने सात पार्षदों को साथ लेकर भारत भ्रमण के लिए निकल चुके हैं।