डिप्टी स्पीकर कल लगाएंगी खुला दरबार
अमर उजाला ब्यूरो
नारनौल। हरियाणा विधान सभा की डिप्टी स्पीकर संतोष यादव 31 जुलाई सोमवार को सुबह 11 बजे कनीना उपमंडल में खुला दरबार लगाएंगी। इस मौके पर जिला के अनेक प्रशासनिक अधिकारी उपस्थित होंगे। डीपीआरओ की विज्ञप्ति के अनुसार इस खुले दरबार में यादव लोगों की समस्याएं सुनेंगी और इनके शीघ्र समाधान के लिए संबंधित अधिकारियों को निर्देश देंगी।