फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कलात्मक शिक्षा से विद्यार्थियों में बढ़ेगा आत्मिक विश्वास: विजयपाल

विज्ञापन
विज्ञापन
निबंध प्रतियोगिता में विधि प्रथम
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
नांगल चौधरी।
विला शिक्षा निकेतन मेघोत हाला में शुक्रवार को विभिन्न प्रतियोगिताएं आयोजित की गई। निबंध स्पर्धा में विधि कुमारी प्रथम, काजल द्वितीय तथा अक्षय कुमार ने तृतीय स्थान हासिल किया। वहीं सुलेख लेखन में सरिता को पहला, नीरू को दूसरा तथा आयुष को तीसरा स्थान प्राप्त। सचिन कुमार, ऋषिपाल का प्रदर्शन भाषण स्पर्धा में अव्वल रहा। समूह नृत्य में कोमल, ममता, काजल का प्रदर्शन सहरानीय रहा। एकल डांस में प्रियंका को विजेता घोषित किया गया। समूहगान में पूजा, ज्योति, अंजलि को पुरस्कार दिया गया। संस्था के चेयरमैन विजयपाल ने विजेता प्रतिभाओं को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया। उन्होंने कहा कि किताबी शिक्षा के साथ विद्यार्थियों में कला का हुनर होना जरूरी है। कला से आत्मिक विश्वास मजबूत होने के अलावा स्मरण शक्ति बढ़ती है। इस दौरान विद्यार्थियों को जल संरक्षण व पौधरोपण की प्रेरणा दी। ----देवेंद्र
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें