फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: धर्मशाला के निर्माण के लिए दिए 1.21 लाख रुपये

Thu, 24 Apr 2025 11:52 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
विज्ञापन
फोटो 7निर्माणाधीन सैन धर्मशाला नांगल चौधरी के लिए संस्था के संरक्षक शिंभू दयाल को चेक सौंपते - फोटो : जसराना: पहलगाम की घटना को लेकर आक्रोश व्यक्त करते हुए व्यापारी एवं आम नागरिक
विज्ञापन
नांगल चौधरी। नांगल चौधरी में निर्माणाधीन धर्मशाला के लिए मुसनोता गांव के नंगलिया परिवार ने 1.21 लाख रुपये संस्था के प्रधान को दान स्वरूप भेंट किया। परिवार के मुखिया बाबूलाल सैन ने बताया कि दान से समाज में समानता का भाव आता है। जब हम जरूरतमंद लोगों की धन, अनाज और अन्य चीजें देकर मदद करते हैं तो वे दानदाता को शुभकामनाएं और आशीर्वाद देते हैं। इस अवसर पर गांव के सरपंच कृष्ण कुमार, सलाहकार मनोज नंबरदार, विजय सैन, सुरेश सैन, शिंभू सैन, सीताराम सैन, टोनी सैन, अनिल सैन, नवीन सैन, कृष्ण सैन, प्रवीण सैन, सुनील सैन, सतीश सैन, दर्शन सैन आदि उपस्थित रहे। समाज के प्रधान वेद प्रकाश सैन ने बताया कि 25 अप्रैल को सैन जयंती धूमधाम से नांगल चौधरी में मनाई जाएगी। वहीं धर्मशाला का उद्घाटन सांसद धर्मवीर सिंह, पूर्व मंत्री रामबिलास शर्मा द्वारा किया जाएगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें