फोटो संख्या:71- नागरिक अस्पताल महेंद्रगढ़ में गर्भवती महिलाओं की जांच करती चिकित्सक---संवाद
महेंद्रगढ़। नागरिक अस्पताल में सोमवार को प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान शिविर में 120 गर्भवतियों ने जांच करवाई। नर्सिंग अधिकारी पूजा ने बताया कि यह एक सरकारी पहल है जो गर्भवतियों को निश्चित दिन, व्यापक और गुणवत्तापूर्ण प्रसवपूर्व देखभाल प्रदान करती है। इन निश्चित तिथि को कोई सरकारी अवकाश होने पर शिविर को अगले दिन आयोजन होता है। अब की बार 23 नवंबर को रविवार की अवकाश होने की वजह से 24 नवंबर को आयोजन किया गया। सर्जन डॉक्टर कवर सिंह चौहान के 11 महिलाओं नसबंदी और एक पुरुष की नलबंदी की। मौके पर नर्सिंग ऑफिसर पूजा, सुशीला, मधु, सीता, लैब तकनीशियन अधिकारी संजय सैनी, दूलीचंद, जितेंद्र, अनिल, पूनम, वंदना आदि ने सहयोग किया। संवाद