महेंद्रगढ़। राजकीय औद्याेगिक प्रशिक्षण संस्थान सेहलंग में रोजगार मेले का आयोजन किया गया। 20 युवाओं ने हिस्सा लिया। इसमें से 12 युवाओं का साक्षात्कार के बाद चयन किया गया। यह जानकारी सह प्रशिक्षुता प्रभारी दिनेश कुमार ने दी। बताया कि मेले में बावल आईएमटी की प्रसिद्ध कंपनी के प्रतिनिधि संस्थान में पहुंचे। विभिन्न ट्रेडाें के पास आउट विद्यार्थियों का साक्षात्कार से चयन किया गया। चयनितों को मंगलवार तक नियुक्ति पत्र जारी किए जाएंगे। इस रोजगार मेले में प्रवेश कुमार, संदीप खैरवाल एवं ओमप्रकाश का विशेष सहयोग रहा। उप प्रधानाचार्य कुलदीप सिंह ने चयनित युवाओं के उज्ज्वल भविष्य की कामना की। संवाद