फोटो नंबर- 19भारती पब्लिक स्कूल में विजय चिन्ह बनाकर खुशी का इजहार करते विद्यार्थी। स्रोत-संस
नारनौल। हरियाणा बोर्ड के परीक्षा परिणाम में नूनी अव्वल स्थित भारती पब्लिक स्कूल का परीक्षा परिणाम सराहनीय रहा। विद्यालय के चेयरमैन हजारी लाल ने बताया कि परिणाम शत प्रतिशत रहा। स्कूल के 12 विद्यार्थियों ने राज्य स्तरीय मेरिट सूची में स्थान बनाया। आर्यन ने 454, खुशी ने 449, रिधि ने 446, विजय कुमार ने 443, भावना ने 440, अनुराग ने 435, योगेंद्र ने 429, श्रुति ने 427, अनीश ने 425, सुषमा ने 420, मोहित ने 408 और राशि ने 403 अंक प्राप्त कर विद्यालय का नाम रोशन किया। अन्य विद्यार्थियों ने प्रथम श्रेणी से परीक्षा उत्तीर्ण की। इस अवसर पर प्रबंधक राजेंद्र कुमार, विकास, प्रवीण सैनी, कृष्ण कुमार, अरविंद, सुरेंद्र, सुषमा, पूनम और पूजा सहित समस्त स्टाफ और विद्यार्थी उपस्थित रहे।