फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: मिठाइयों की दुकानों पर छापा मारकर लिए 12 सैंपल

विज्ञापन
विज्ञापन
कनीना। दीपावली पूर्व पर मिठाइयों में मिलावट कर लोगों के स्वास्थ्य के साथ खिलवाड़ करने वालों के खिलाफ मुख्यमंत्री के उड़नदस्ते व खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम की छापेमारी जारी है। वीरवार को कनीना में मिठाई के दुकानों पर छापेमारी कर सैंपल लिए। त्योहारी सीजन में टीम को लगातार मिलावट की शिकायतें मिल रही थी।
विज्ञापन

वीरवार को मुख्यमंत्री उड़नदस्ता की संयुक्त टीम ने अटेली रोड, सरकारी स्कूल के सामने वाली रोड, कनीना बस स्टैंड के सामने व कनीना बाजार में मिठाई की दुकानों पर छापे मारकर अलग-अलग दुकानों से मिठाई व अन्य सामान के छह सैंपल लेकर जांच के लिए प्रयोगशाला में भेजे। गुप्त सूचना के आधार पर पहुंची टीम को अनेक दुकानों पर अनियमितताएं मिली। मुख्यमंत्री उड़नदस्ता की टीम अजय कुमार व खाद्य सुरक्षा अधिकारी डॉ. दीपक चौधरी की टीम ने संयुक्त रूप से छापेमारी की। इस दौरान एक दुकान से बर्फी और कलाकंद, रसगुला, खोया, पनीर के सैंपल लिए गए। इसके बाद अन्य दुकानों पर खोया और मैदा के सैंपल लिए गए। अन्य दुकानों से बेसन और बर्फी के सैंपल लिए। अब दीपावली तक इसी प्रकार की कार्रवाई की उम्मीद है। इससे अनियमितताएं बरतने वाले कुछ सचेत हो सकेंगे। खाद्य सुरक्षा अधिकारी डॉ. दीपक चौधरी ने बताया कि दीपावली के सीजन में मिठाइयों में मिलावट की आशंका बनी रहती है जिसको लेकर क्षेत्र के विभिन्न दुकानों के सैंपल लिए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें