फोटो संख्या:52- सड़क निर्माण के लिए खुदाई करती जेसीबी---संवाद
- फोटो : Narnol
महेंद्रगढ़। गांव सीगड़ा से तलवाना तक 12 किलोमीटर तक बदहाल सड़क को सुधारने का काम शुरू हो गया है। इस सड़क के नवनिर्माण पर 3.32 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे। प्रधानमंत्री ग्रामीण सड़क योजना के तहत यह सड़क मार्ग 12 की जगह 18 फुट चौड़ी होगी।
इस सड़क के दुरुस्त होने से दस गांवों की करीब एक लाख की आबादी को राहत मिलेगी। लोक निर्माण विभाग ने सड़क मार्ग का काम शुरू कर दिया है। जिम्मेदारों का दावा है कि फरवरी माह में सड़क निर्माण का कार्य पूरा कर लिया जाएगा।
इस सड़क के बनने से सिगड़ी से सीगड़ी राजपूत, झूक, अगिहार व खेड़ी तथा तलवान के ग्रामीणों को राहत मिलेगी। वर्ष 2014 में इस सड़क का निर्माण किया गया था। समय के साथ-साथ सड़क बदहाल होता गया। वहीं सेहलंग, नौताना, स्याणा, बाघोत, झाड़ली, धनौंदा आदि गांवों से महेंद्रगढ़ तक लोग आसानी से यात्रा कर सकेंगे।
-
प्रथम चरण में चौड़ाई 12 से बढ़ाकर 18 फुट करने के लिए काम शुरू कर दिया है। सड़क के दोनों ओर खुदाई कर रोड़े डलवाए जा चुके हैं। समतलीकरण का काम जारी है। फरवरी के अंतिम सप्ताह तक काम पूरा कर लिया जाएगा।- कृष्ण कुमार यादव, लोक निर्माण विभाग महेंद्रगढ़