फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ऑपरेशन आक्रमण के तहत 12 मामले दर्ज कर 15 आरोपियों को किया गया गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
नारनौल। जिले की पुलिस ने सोमवार को ऑपरेशन आक्रमण चलाया। इस दौरान कुल 12 मामले दर्ज कर 15 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। इनमें एक ईनामी अपराधी भी पकड़ा गया। आपरेशन में 2 किलो 360 ग्राम गांजा, 199 बोतल शराब और जुआरियों से 21790 रुपये बरामद किए गए।
विज्ञापन

पुलिस महानिदेशक के निर्देश पर पुलिस अधीक्षक विक्रांत भूषण के नेतृत्व में सोमवार को सुबह 6 बजे से शाम 5 बजे तक ऑपरेशन आक्रमण अभियान चलाया गया। अभियान के लिए पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर डीएसपी और थाना प्रबंधकों के नेतृत्व में 15 टीमें तैयार की गईं थीं। इन टीमों ने अलग-अलग स्थानों पर कार्रवाई की। इस दौरान पुलिस ने एक जुआ, नौ शराब, 2 एनडीपीएस के मामले दर्ज करके 15 आरोपियों को गिरफ्तार किया। एक पांच हजार के ईनामी अपराधी पलवल निवासी दीपचंद उर्फ दीपक को भी गिरफ्तार किया गया। इस आरोपी पर 2014 में कनीना थाने में चोरी का मामला दर्ज किया गया था। मामले में वह फरार चल रहा था। पुलिस कप्तान ने कहा कि अपराधियों को किसी भी कीमत पर नहीं बख्शा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें