नारनौल। जिले में सोमवार को 1188 लोगों को कोरोना का टीका लगा। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र अटेली में सोमवार को कोरोना वैक्सीन का टीकाकरण हुआ। अस्पताल में कुल 299 डोज प्राप्त हुए जिसमें 260 टीके लगे। पहला टीका दंत चिकित्सक डॉ. मनीष को लगाया गया। टीकाकरण आंगनबाड़ी वर्कर के साथ आशा वर्कर भी शामिल रही। टीकाकरण अटेली के एसएमओ डॉ. आदित्य यादव ने कहा कि कोराना के बचाव के लिए शोध व प्रमाणिक होने के बाद ही इसका टीकाकरण किया जा रहा हैं। अस्पताल के अंतर्गत आने वाले स्वास्थ्य कर्मियों के बाद दूसरे लोगों के वैक्सीनेशन होगा। टीके में किसी प्रकार के रिएक्शन नहीं हुआ। साथ ही लोगों को प्रोत्साहित करने के लिए सेल्फी स्टैंड भी लगाया गया था। नारनौल सेंटर पर 261, सतनाली पर 90 , धनोंदा पर 104, रामपुरा पर 98,दौचाना पर 65, बायल पर 55, माधौगढ पर 57, सिरोही बहाली पर 72,अंतरी पर 97, बहलकला पर 70 व बीकेएन पर 65 लोगों को टीका लगा। अटेेली में दो सेंटरों पर भी टीके लगाए गए। विभाग का लक्ष्य 1813 लोगों को टीका लगाना था, लेकिन 1188 लोग ही सेंटर पर टीका लगवाने पहुंचे।