नारनौल। ओम इंटरनेशनल स्कूल शोभापुर में रविवार को छात्रवृत्ति परीक्षा का आयोजन किया गया। विद्यालय के प्राचार्य विकास चौधरी ने बताया कि परीक्षा में कक्षा 2 से 12वीं तक के 1181 विद्यार्थियों ने हिस्सा लिया। छात्रवृत्ति परीक्षा में उमड़े विद्यार्थियों के आगे विद्यालय की सभी कक्षाएं के कक्ष पूरी तरह से भर गए और बहुत से विद्यार्थियों के लिए स्कूल मैदान में परीक्षा देनी पड़ी। परीक्षा में विद्यार्थियों से उनकी कक्षा से संबंधित विषय अंग्रेजी, हिंदी, गणित, विज्ञान, सामाजिक विज्ञान विषयों के प्रश्न पूछे गए। विद्यालय के चेयरमैन दुष्यंत कुमार ने बताया कि इस परीक्षा का मुख्य उद्देश्य मेधावी व आर्थिक रूप से कमजोर छात्र छात्राओं को उत्तम शिक्षा प्राप्ति हेतु आगे लाना है। विद्यालय के उप चेयरमैन राजकुमार यादव, सचिव जयवीर यादव, सह-सचिव नरेंद्र बोहरा व विद्यालय प्राचार्य विकास चौधरी ने विद्यार्थियों को संबोधित किया।