फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: 50 गांवों की 117 महिलाओं ने करवाई स्वास्थ्य जांच

Sat, 10 Aug 2024 04:00 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
विज्ञापन
फोटो संख्या:59- उप नागरिक अस्पताल कनीना में महिलाओं की स्वास्थ्य की जांच करती चिकित्सक--संवाद
विज्ञापन
कनीना। शुक्रवार को उप नागरिक अस्पताल कनीना में प्रधानमंत्री सुरक्षा मातृत्व योजना के तहत गर्भवतियों की सुरक्षा के लिए शिविर का आयोजन किया गया। इसमें 50 गांवों की 117 महिलाओं ने अपने स्वास्थ्य की जांच कराई और उपचार लिया।
विज्ञापन

उप नागरिक अस्पताल की डॉ. रितु एमओ ने बताया कि हर महीने की 9 तारीख को प्रधानमंत्री सुरक्षा मातृत्व योजना के तहत शिविर का आयोजन किया जाता है। इसमें अस्पताल की महिला चिकित्सकों द्वारा गर्भवती महिलाओं की जांच कर उनको निशुल्क दवाइयां वितरित की जाती हैं। शिविर का मुख्य उद्देश्य गर्भवती के पेट में पल रहे बच्चे को स्वस्थ रखना व माताओं को स्वस्थ रखना है।
उन्होंने बताया कि उनकी शुगर, थायराइड, हिमोग्लोबिन के अलावा अनेक प्रकार की जांच अस्पताल में ही कराई जाती है ताकि इस बात का पता लगाया जा सके की गर्भ में पल रहा बच्चा कितना स्वस्थ है। डॉ. रितु ने कहा कि हरी सब्जियां, फल, दूध, घी आदि के अलावा जल्दी हजम होने वाले मोटे अनाज के साथ अंडे व ताजा फल गर्भवती को लेना चाहिए। इस दौरान डॉ. तमन्ना, विकास, मोहित, सुरेंद्र, सुनील कुमार, रणधीर सिंह, शर्मिला, स्टाफ नर्स अंजू बाला मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें