नारनौल। मौसम का मिजाज लगातार बदल रहा है। दिन में तेज धूप से लोग परेशान रहे। शुक्रवार को दिन का अधिकतम पारा 43.5 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। मौसम विभाग ने आने वाले दो दिनों में अधिकतम और न्यूनतम तापमान में बढ़ोत्तरी की आशंका जताई है। इसके अलावा बढ़ती गर्मी का असर शहर के बाजारों पर साफ दिखाई देने लगा है। पिछले कई दिनों से भीषण गर्मी होने से दिन और रात के तापमान में लगातार बढ़ोतरी हो रही है। शुक्रवार को दिन निकलते ही पारा बढ़ना शुरू हो गया। दोपहर होते दिन में भीषण गर्मी के साथ हवाएं चलने से धूल उड़ती रही। गर्म हवाओं के कारण अधिकतम तापमान 43.5 डिग्री और न्यूनतम तापमान 28.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।