बनिहाड़ी में फुटबाल प्रतियोगिता 8 को
अमर उजाला ब्यूरो
नारनौल। नांगल चौधरी क्षेत्र के गांव बनिहाड़ी में 8 फरवरी को शहीद मेजर सतीश दहिया की यादगार में फुटबाल प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा। इस दौरान 100 मीटर से लेकर 5 हजार मीटर की दौड़ के अलावा लड़कियों की भी सौ मीटर की दौड़ करवाई जाएगी। इसके अलावा अन्य खेलकूद प्रतियोगिता का भी आयोजन किया जाएगा।