कांटी में मेला व दंगल कल
अमर उजाला ब्यूरो
मंडी अटेली। खंड के गांव कांटी में 22 जनवरी को बाबा नृसिंह दास की यादगार में विशाल मेले व दंगल का आयोजन किया जाएगा। ग्रामीणों ने बताया कि दंगल में कुश्ती 11 रुपये से 31 हजार रुपये तक होगी। वहीं कबड्डी की प्रथम टीम को 5100 रुपये और द्वितीय टीम को 3100 रुपये देकर सम्मानित किया जाएगा। कबड्डी का मैच 21 जनवरी को करवाया जाएगा। इसके अलावा 22 जनवरी को रात्रि के समय धर्मेश कौशिक एंड पार्टी की ओर से बाबा की महिमा का गुणगान किया जाएगा।