फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ संपन्न हुआ गीता महोत्सव

विज्ञापन
विज्ञापन
रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ गीता महोत्सव संपन्न
विज्ञापन

-ऑडिटोरियम हाल में आयोजित हुआ उत्सव
फोटो नंबर एक व दो
अमर उजाला ब्यूरो
नारनौल। जिलास्तरीय गीता महोत्सव वीरवार देर शाम रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम के साथ संपन्न हुआ।
बतौर मुख्य अतिथि नारनौल के विधायक ओमप्रकाश यादव ने कहा कि हम भाग्यशाली हैं कि हरियाणा की धरा पर भगवान ने स्वयं गीता का उपदेश दिया। मनुष्य और समाज को किस प्रकार जीवन व्यतीत करना चाहिए, ये सभी नियम इस महान ग्रंथ में हैं। सरकार का मकसद है कि इस महोत्सव से सभी नागरिक गीता में दिए उन संदेशों को समझकर व्यक्ति व समाज निर्माण में योगदान दें। यादव ने कहा कि इस ग्रंथ को सिर्फ धार्मिक भावना के साथ ही न जोड़ें इसके हर संदेश में विज्ञान छिपा है। यह एक ऐसा ग्रंथ हो जो युद्धभूमि में रखा गया। दुनिया को कोई ऐसा ग्रंथ नहीं जो इतना गूढ़ रहस्य लिए हो। कार्यक्रम में राकेश बरानिया एंड पार्टी तथा कुलदीप एंड पार्टी ने रागिनियों, चुटकुलों व नृत्य की प्रस्तुतियों से दर्शकों का मनोरंजन किया। महोत्सव की समाप्ति पर खंडस्तरीय व जिलास्तरीय प्रतियोगिताओं में प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान पाने वाले छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया गया। इस मौके पर उपायुक्त डॉ. गरिमा मित्तल, अतिरिक्त उपायुक्त धर्मेंद्र सिंह, सीएमओ डीएन बागड़ी, जिला राजस्व अधिकारी मातूराम नेहरा आदि रहे।

फोटो = सांस्कृतिक संध्या के दौरान सांस्कृतिक कार्यक्रम पेश करते कलाकार।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें