फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बीपीएल प्लाटों पर कब्जा दिलवाने की डीसी से लगाई गुहार

विज्ञापन
विज्ञापन
प्लाटों पर कब्जा दिलवाने की लगाई गुहार
विज्ञापन

फोटो नंबर 21
अमर उजाला ब्यूरो
नारनौल। गांव अगिहार के ग्रामीणों ने सोमवार को उपायुक्त डा. गरिमा मित्तल को एक ज्ञापन सौंपकर बीपीएल प्लाटों का कब्जा दिलाने की मांग की। उपायुक्त को सौंपे ज्ञापन में ग्रामीणों ने बताया कि उन्हें महात्मा गांधी ग्रामीण बस्ती योजना के तहत दिए गए 100-100 वर्ग गज के प्लाटों का आज तक कब्जा नहीं मिल पाया है। उन्होंने बताया कि सरकार की महत्वपूर्ण योजना के तहत बीपीएल सूची में आने वाले जरूरतमंद लोगों को 100-100 वर्ग गज के प्लाट दिए गए थे। भूतपूर्व सरपंच ने इन प्लाटों की रजिस्टरी व इंतकाल भी दर्ज करवा दिया था। किंतु जब कब्जा दिलाने का समय आया तो उस जगह पर कुछ दबंग लोगों ने ईंधन व कड़बी आदि डालकर अपना कब्जा कर रखा है। इन दंबग कब्जाधारियों को हरियाणा पंचायती राज एक्ट 1994 की धारा के तहत नोटिस भी दिया गया था, लेकिन उन्होंने कब्जा छोड़ने की बजाय कोर्ट में केस दायर कर दिया। कोर्ट का फैसला 26 अक्तूबर को उनके पक्ष में आ चुका है, लेकिन सरपंच ने आज तक कब्जाधारियों के खिलाफ कोई ठोस कार्रवाई नहीं की है। उन्होंने उपायुक्त से बीपीएल के 100-100 गज के प्लाटों का जल्द से जल्द कब्जा दिलाने की मांग की। इस मौके पर रतनलाल, श्यामसुंदर, जितेंद्र, लीलाराम, साधूराम, रमेश, धीरसिंह, सरजीत, रणजीत, सोमबीर, रामानंद, मुन्नीलाल, सत्यबीर, इंद्रसिंह, बलवंत, चंद्रपाल, लक्ष्मी देवी, कृष्णा देवी, सुशीला देवी, सुमित्रा, ममता देवी, बब्ली देवी, प्रेमलता, बंसती देवी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें