भंडारे में साधु-संतों और श्रद्धालुओं ने किया प्रसाद ग्रहण
अमर उजाला ब्यूरो
महेंद्रगढ़। गोशाला धोलपोश आश्रम में बाबा धोलपोश के निर्वाण दिवस पर भंडारे का आयोजन किया गया। गोशाला के संरक्षक दयाशंकर तिवाड़ी ने बताया कि भंडारे से पूर्व रसूलपुर आश्रम से स्वामी गजराज ने वैदिक मंत्रोच्चारण से हवन संपन्न करवाया। दलीपगिरी महाराज कार्यक्रम में विशेष रूप से उपस्थित थे। इसके बाद भजन मंडली ने बाबा का गुणगान किया। भंडारे में सर्वप्रथम 51 साधु-संतों को भोजन करवाया गया इसके बाद श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरित किया गया। इस मौके पर गोशाला प्रधान बालचंद शर्मा, सुभाषचंद, बलवंत सिंह, ईश्वर सिंह, रामजीवन मित्तल, महावीर, रिसालसिंह यादव, अनूप जांगिड़, सूरजभान बोहरा, भवानीशंकर, नितिन मेहता, सियाराम सैनी आदि उपस्थित थे।