गीता का पाठ 7 अक्तूबर से
अमर उजाला ब्यूरो
नारनौल। श्री कृष्ण कृपा सेवा समिति की बैठक मंगलवार को हुई। बैठक में महामंडलेश्वर गीता मनीषी ज्ञानानन्द महाराज के दिशा निर्देशन में निर्णय लिया गया कि 7 अक्तूूबर से 3 नवंबर तक प्रतिदिन रात्रि आठ बजे से नौ बजे तक गीता का पाठ एवं सद्भावना प्रार्थना किए जाएंगे। 4 नवंबर को प्रात: आठ बजे सामूहिक हवन एवं पाठ होगा। वहीं शरद पूर्णिमा पर 11 सदस्यीय दल वृंदावन में महाराज के सानिध्य में होने वाली परिक्रमा में भी शामिल होगा।