फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कनीना 4

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

कनीना। एसडीजेएम कनीना के निर्देश पर शुक्रवार को एसडीएम की अगुवाई में करीरा गांव के पंचायत चुनाव के वोटों की फिर से गिनती की गई। बता दें कि करीरा गांव में सरपंच राकेश कुमार एक मत से विजयी हुआ था, लेकिन उसके प्रतिद्वंद्वी अजय ने कोर्ट का दरवाजा खटखटाया था। इस मामले की सुनवाई कोर्ट में जारी थी। सरपंच राकेश के अधिवक्ता आरके यादव ने बताया कि एसडीजेएम रामावतार पारीक की कोर्ट ने पुन: गिनती के आदेश जारी किए थे। इसके बाद शुक्रवार को चाक-चौबंद सुरक्षा के बीच पुन: मतगणना हुई। इसमें राकेश कुमार को 663, अजय को 662, गणेशदास को 543 मत, जगदीश को सात और रामकिशन को 216 मत प्राप्त हुए। एसडीएम ने कहा कि आज हुई मतणना की सील बंद रिपोर्ट कोर्ट को सौंपी जाएगी। कोर्ट में अगली सुनवाई चार अक्तूबर को होनी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें