श्रीराम स्कूल के 23 खिलाड़ियों ने ओलंपिक नेशनल गेम्स में जीते मेडल
अमर उजाला ब्यूरो
नांगल चौधरी। बहरोड की राधा-कृष्ण सीनियर सेकेंडरी स्कूल में आयोजित ओलंपिक नेशनल गेम्स रविवार देर शाम समाप्त हो गए। इसमें राजस्थान और हरियाणा की करीब 200 टीमों ने हिस्सा लिया। गेम्स में नांगल चौधरी के श्रीराम स्कूल के खिलाड़ियों ने 56 मेडल जीते हैं। स्कूल के प्रिंसिपल देवदत्त शर्मा ने बताया कि नेशनल प्रतियोगिता को अंडर 14, 17 और अंडर-19 आयु वर्ग में विभाजित किया गया था। इसमें 40 खिलाड़ी शामिल रहे। कबड्डी की अंडर-17 स्पर्धा में अमित कुमार, जलदीप, सचिन, पवन कुमार, हितेश, दिनेश कुमार, विकास, सुमेर ने गोल्ड मेडल जीता है। सिल्वर मेडल की स्पर्धा में पंकज, शशिकांत, नवीन, यमन, नीरज कुमार, मनोज, अंशुल कुमार विजेता रहे। अनमोल, धर्मेंद्र, प्रशांत, विनय कुमार, हरीश, रोहन, कुलदीप, कुनाल ने कांस्य पदक हासिल किया है। प्रतिभाशाली विद्यार्थियों को संस्था के चेयरमैन एडवोकेट अनिल मांदी ने स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया।