महिला महाविद्यालय में मनाया शिक्षक दिवस
अमर उजाला ब्यूरो
नारनौल। राजकीय स्नातकोत्तर महिला महाविद्यालय में मंगलवार को शिक्षक दिवस मनाया गया। इस मौके पर स्वामी विवेकानंद के जीवन पर क्विज एवं भाषण प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता कार्यवाहक प्राचार्य ज्ञानचंद ने की। सांस्कृतिक कार्यक्रम समन्वयक प्रोफेसर रामनिवास चंदेला के निर्देशन में किया गया। क्विज प्रतियोगिता में 5 टीमों ने हिस्सा लिया। जिसमें पारुल गोयल, प्रिती शर्मा, नेहा सैनी व सुनीता की टीम ने प्रथम तथा राजेश कुमारी, बबीता, मोना व भारती की टीम ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। इस प्रकार स्नेहलता, सोनम, साक्षी व शीतल की टीम ने तृतीय स्थान हासिल किया। भाषण प्रतियोगिता में साक्षी प्रथम स्थान पर रही। स्नेह कुमारी व प्रियंका द्वितीय स्थान प्राप्त किया। इस मौके पर प्रो. सुशीला, डॉ. नरेश कुमार, प्रो. आलिया खान और डॉ. एलएस यादव आदि उपस्थित थे।