शिविर में किया डायबिटीज और बीपी की जांच
अमर उजाला ब्यूरो
नारनौल। ग्राम भोजावास में रोटरी क्लब के तत्वाधान में रविवार को निशुल्क डायबिटीज व ब्लड प्रेशर जांच शिविर लगाया गया।
क्लब के प्रधान डॉ. मनमोहन रावत ने बताया कि रोटरी क्लब यह आठवां कैंप है। अब तक जिले के विभिन्न गांवों में 400 से अधिक लोगों की स्क्रीनिंग की गई है। उन्होंने बताया कि गरीब मरीजों को इन कैंपों में दवाइयां भी दी जाती हैं। अब तक लगभग 45 असहाय बुजुर्गों व मरीजों को पूरे माह की दवाइयां फ्री दी जा चुकी है। रावत ने अग्रवाल नर्सिंग होम के संचालक डा. चितरंजन मित्तल, ग्राम सरपंच जयप्रकाश, तथा दवाइयां उपलब्ध कराने के लिए विजय जिंदल, प्रवीण संघी व हितेश वर्मा का आभार व्यक्त किया। क्लब के सचिव व संयोजक हितेंद्र मित्तल ने मरीजों की काउंसिलिंग की।