फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक से अधिक बार रजिस्ट्रेशन करवाने वाले अपना रजिस्ट्रेशन कराएं रद्द

विज्ञापन
विज्ञापन
एक से अधिक बार रजिस्ट्रेशन करवाने वाले अपना रजिस्ट्रेशन कराएं रद्द
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
नारनौल। भारतीय थल सेना में आगामी 4 से 12 अक्टूबर तक भिवानी पुलिस लाइन में महेंद्रगढ़, रेवाड़ी, दादरी, भिवानी जिलों के युवाओं के लिए खुली भर्ती होने वाली है। इसके लिए जिन उम्मीदवारों ने एक से अधिक बार आनलाइन रजिस्ट्रेशन करवाया है, वे उम्मीदवार सेना भर्ती कार्यालय चरखी दादरी पहुंच कर अपना दूसरा ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन रद्द करवाएं। सेना भर्ती कार्यालय चरखी दादरी के भर्ती निदेशक कर्नल अजीत कुमार पिल्लई ने बताया कि उम्मीदवार स्वयं कंप्यूटर सेंटर में बैठकर सावधानी पूर्वक अपना ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन करवाएं। अब तक कई उम्मीदवारों ने एक से अधिक बार रजिस्ट्रेशन कराया है। ऐसे उम्मीदवार अपना दूसरा रजिस्ट्रेशन जल्द से जल्द सेना भर्ती कार्यालय चरखी दादरी पहुंच कर रद्द करवाएं। ऐसा न करने पर इन उम्मीदवारों को भर्ती के लिए प्रवेश पत्र जारी नहीं किया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें