अमर उजाला ब्यूरो
महेंद्रगढ़। भीमराव अंबेडकर सेवा समिति जोनावास की वार्षिक बैठक समिति कार्यालय में आयोजित की गई। समिति के प्रधान सतीश कुमार ने बताया कि समिति का एक वर्ष का कार्यकाल पूरा होने की पर समाज की आम बैठक बुलाई गई। बैठक में 2016-17 की समस्त कार्यवाही का लेखा जोखा पेश किया गया जिनका अवलोकन करने के बाद सभी ने समिति सदस्यों का उत्साहवर्धन किया एवं कुछ नवीन सुझाव भी दिए। पुराने भवन की मरम्मत, नए सदस्य जोड़ने, सामूहिक प्रयोग हेतु बर्तनों का विस्तार करने, विशेष दिवसों पर समिति को सामूहिक प्रयोग के लिए कोई भी वस्तु या सामान दान देने की नवीन परंपरा चालू की गई। बैठक में पर्यावरण पर बल देते हुए पिछले वर्ष लगाए गए 250-300 पौधों के संरक्षण व आगामी वर्ष में भी इससे अधिक पौधे लगाने का संकल्प लिया गया। समिति कार्यालय में पूर्व की भांति प्रतियोगी कक्षाएं लगाने पर बल दिया। बैठक में सचिव सुरेंद्र सिंह, खंजाची विकास, सह सचिव राजकुमार, अशोक कुमार, अजीत सिंह, सलाहकार सत्यबीर सिंह, जगदीश प्रसाद, नेकीराम, रिंकू, गोलू, आशीष, हर्षित आदि अनेेकों लोग उपस्थित थे।