अमर उजाला ब्यूरो
महेंद्रगढ़। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय कनीना में मोटिवेशन कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें शिक्षाविद् एवं साहित्यकार प्रताप सिंह शास्त्री ने विद्यार्थियों को पढ़ाई के लिए मोटिवेट किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि आज के विद्यार्थी कल के भारत का निर्माता है। विद्यार्थी जीवन से ही व्यक्ति उन्नति की बुलंदियों पर पहुंचता है। शास्त्री अब तक निजी एवं राजकीय विद्यालयों में लगभग 60 हजार विद्यार्थियों को मोटिवेट कर चुके हैं कार्यक्रम के अंत में विद्यालय के प्राचार्य अनिल कुमार एवं वरिष्ठ प्राध्यापक होशियार सिंह ने संयुक्त रूप से प्रताप शास्त्री का आभार व्यक्त किया। उन्होंने उनकी भूरी-भूरी प्रशंसा करते हुए विद्यार्थियों का उनके द्वारा बताए गये मार्ग पर चलने का आह्वान किया। इस अवसर पर समस्त विद्यालय परिवार उपस्थित था।