अमर उजाला ब्यूरो
महेंद्रगढ़। गांव पल्ह में बाबा गुप्तानाथ महाराज का सावन की अमावस्या पर मेला आयोजित किया गया। मंदिर कमेटी के प्रधान तेजपाल यादव ने बताया कि मेले में नेशनल कबड्डी, ऊंची कूद, लंबी कूद, 1600 मीटर, 100 मीटर की रेस और कुश्ती हुई। मेले में नेशनल कबड्डी में खेड़ा की टीम प्रथम और डेरोली जाट की टीम द्वितीय रही। प्रथम विजेता को 11 हजार, द्वितीय को 7100 इनाम दिया गया। कुश्ती में विक्रम खैरोली और विनोद नजबगढ़ के बीच हुई। मेला कमेटी ने मेले में लाइट, पानी और भंडारे का आयोजन किया।