फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिले में 114581 मीट्रिक टन सरसों की हुई खरीद

विज्ञापन
नारनौल मंडी में खड़े ट्रैक्टर - फोटो : AMAR UJALA
विज्ञापन
सरकार के निर्देशानुसार जिले में रबी फसल की सरकारी खरीद जारी है। सोमवार को जिला में 3851 मीट्रिक टन सरसों की खरीद की गई। अब तक जिला में 114581 मीट्रिक टन सरसों की खरीद हुई है। वहीं सोमवार को जिला में 1327 मीट्रिक टन गेहूं खरीदा तथा अब तक जिला में 17554 मीट्रिक टन गेहूं की आवक हुई है। वहीं जिला में सोमवार को 30 मीट्रिक टन चने की खरीद हुई तथा अब तक जिला में 2067 मीट्रिक टन चने की आवक हुई है। यह जानकारी देते हुए उपायुक्त जगदीश शर्मा ने बताया कि सोमवार को अटेली बाछौद व बोचिड़िया खरीद केंद्र पर कुल 770 मीट्रिक टन सरसों की खरीद हुई। कनीना में 810 मीट्रिक टन सरसों की खरीद हुई। सोमवार को नांगल चौधरी में कुल 335 मीट्रिक टन सरसों खरीदी गई। नारनौल में 748 मीट्रिक टन सरसों की आवक हुई। सोमवार को सतनाली 76 व महेंद्रगढ़ में 1112 मीट्रिक टन सरसों की आवक हुई। वहीं सोमवार को अटेली में 32 मीट्रिक टन गेहूं खरीद हुई। सोमवार को महेंद्रगढ़ , नांगल चौधरी व नारनौल में सोमवार को गेहूं की कोई आवक नहीं हुई। इसी प्रकार सोमवार को सतनाली में 30 मीट्रिक टन चने की आवक हुई। नारनौल व नांगल चौधरी में सोमवार को चने की कोई आवक नहीं हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें