फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बोरवैल की मोटर खराब होने से गहराया पेयजल संकट, रोष

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूूरो
विज्ञापन

सतनाली मंडी। करीब दो सप्ताह से पेजलापूर्ति बोरवेल की खराब मोटर को दुरूस्त करवाने की मांग को लेकर कस्बे के कोटड़ी चौक में मोहल्लावासियों ने जनस्वास्थ्य विभाग के खिलाफ रोष प्रदर्शन किया। प्रदर्शन कर रहे मोहल्लावासियों ने बताया कि बोरवेल की मोटर करीब दो सप्ताह से खराब है जिससे उन्हें पेयजल के लिए भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। मोहल्ले के सुरेंद्र बाबुजी, पंच संतु शेखावत, बीडीसी राजेश, लीला सिंह, देवेंद्र सिंह, बजरंग, विशाल, ढिल्लू, मंजू, सविता, प्रकाश देवी, संतोष, सुशील, गीता, सुमन, मीरदेवी सहित अनेक लोगों ने बताया कि कोटड़ी चौक में बने जनस्वास्थ्य विभाग के बोरवेल नंबर 4 की मोटर लगभग दो सप्ताह से भी ज्यादा समय से खराब है जिससे उन्हें पीने के पानी की समस्या का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने बताया कि 4 नंबर बोरवेल से कस्बे के वार्ड नं. 4, 5, 6, 7 और 10 के 300 से अधिक घरों में पेयजल आपूर्ति की जाती है। उन्होंने बताया कि इस बोरवेल की मोटर करीब दो सप्ताह से है। उन्होंने बताया कि खराब मोटर को निकाले हुए भी चार दिन बीत चुके है और अभी तक भी इसे ठीक कर बोरवेल में नहीं डाला गया है जिससे संबंधित घरों में दो सप्ताह से पेयजल समस्या गहराई हुई है और उन्हें पीने के पानी के लिए भटकना पड़ रहा है। उन्होंने बताया कि समस्या से संबंधित अधिकारियों को अवगत करवाए जाने के बावजूद समस्या जस की तस है। उन्होंने जल्द से जल्द खराब मोटर को ठीक कर बोरवेल चालु करवाने की मांग की है ताकि लोगों को पेयजल के लिए न भटकना पड़े।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें