फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अज्ञात वाहन की टक्कर एक व्यक्ति की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
वाहन की टक्कर एक व्यक्ति की मौत
विज्ञापन

नारनौल (ब्यूरो)। गांव जाखड़ी निवासी एक व्यक्ति को मंगलवार अल सुबह एक अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। इससे उसकी मौत हो गई।
गांव जाखड़ी निवासी 42 वर्षीय आनंद प्रकाश नांगल चौधरी में किसी विभाग के अधीनस्थ बुजुर्गों को शिक्षा देने का कार्य करता था। इसलिए वह नांगल चौधरी में ही कमरा लेकर रह रहा था। सोमवार को वह अपने रिश्तेदार के यहां शादी समारोह में शामिल होने के लिए नारनौल पहुंचा था। अल सुबह करीब साढ़े तीन बजे जब वह मोटरसाइकिल से वापस नांगल चौधरी जा रहा था तो नांगल कालिया के नजदीक किसी अज्ञात वाहन ने उसे टक्कर मार दी। वहां से गुजर रहे राहगीरों ने उसे एंबुलेंस की सहायता से नांगल चौधरी के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें