फोटो संख्या:44
अमर उजाला ब्यूरो
महेंद्रगढ़। पीरबाबा मंदिर से बुधवार को मां शेरवाली की मूर्ति की प्रतिमा एवं कलश यात्रा निकाली गई। पीर बाबा मंदिर कमेटी के प्रधान धर्मबीर यादव ने बताया कि 100 महिलाओं ने शहर के मुख्य मार्गो पुराना कोट, शॉपिंग काम्पलैक्स, सब्जी मंडी रोड़, आजाद चौक, ब्रह्मचारी रोड़ होते वापिस पीरबाबा मंदिर में पहुंची। इस अवसर पर महिलाओं ने मां शेरावाली का गुणगान भी किया। प्रधान धर्मबीर ने बताया कि बृहस्पतिवार को माता का जागरण किया जाएगा। शुक्रवार को भंडारे का भी आयोजन किया जाएगा। उन्होंने कहा कि पीरबाबा मंदिर पर बृहस्पतिवार को सैकड़ों की संख्या में भक्त मत्था टेकने के लिए आते है। उन्होंने कहा कि यहां जो भी सच्चे मन से पूजा करने आता है उसकी मन्नते अवश्य पूर्ण होती है।