अखंड रामायण पाठ आज
अमर उजाला ब्यूरो
नारनौल। श्रीराम चरित्र मानस प्रचार मंडल द्वारा मोहल्ला मिश्रवाड़ा में कांचावाला मंदिर के नजदीक शनिवार को अखंड रामायण पाठ का आयोजन किया जाएगा। जिसमें मुख्य यजमान मनमोहन गौड़ परिवार होगा। कार्यक्रम की अध्यक्षता मंडल के प्रधान ओमप्रकाश मित्तल करेंगे। मंडल सदस्य घनश्याम गर्ग ने बताया पाठ में मुख्य रूप से डॉ. राजेश गोयल, कृष्ण कंछल, प्रवीण गुप्ता, कृष्ण अग्रवाल, सुरेश शर्मा, दीपक अग्रवाल, पारस गर्ग, विपिन संघी, अमर सर्राफ, बृज गोपाल, बजरंग सर्राफ , मुकेश बंसल, कुसुम निर्मल व रामभगत आदि श्रद्धालु भगवान राम की महिमा का गुणगान करेंगे।