फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हकेंविवि का दल वृंदावन के लिए रवाना

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

महेंद्रगढ़। भारतीय रेडक्रॉस सोसायटी की हरियाणा शाखा के तत्वावधान में हरियाणा केंद्रीय विश्वविद्यालय का दल वृंदावन के लिए रवाना हुआ। वृंदावन के श्रीकृष्ण कृपा धाम आश्रम में 15 से 20 सितंबर तक छह दिवसीय राज्य स्तरीय प्रशिक्षण शिविर आयोजित किया जाएगा। कुमारी प्रिया इस दल का नेतृत्व करेंगी। उनके दल में ज्योति, किरण, पूजा और रेखा शामिल हैं। इस शिविर में राज्य भर के विभिन्न विश्वविद्यालयों ओर महाविद्यालयों की लगभग 250 छात्राएं हिस्सा लेंगी। शिविर के लिए छात्राओं को शुभकामनाएं देते हुए कुलपति प्रो. आरसी कुहाड़ ने कहा कि हमारी बेटियां किसी भी मायने में लड़कों से कम नहीं हैं, वे आज हर क्षेत्र में बराबर की हिस्सेदारी कर रही हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें