बच्चों को श्रद्धांजलि दी
अमर उजाला ब्यूरो
नारनौल। नवयुग तरुण मंडल के सदस्यों ने मंगलवार को गांव डोहर कला में एक श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। इसमें गत दिनों हमीदपुर की नदी में हुए सड़क हादसे में एक ही परिवार के तीन बच्चों की मौत हो गई थी। उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की गई। नवयुग तरुण मंडल के प्रधान ने कहा कि सचिन शर्मा, नमन शर्मा, पूनम शर्मा की गत दिनों हमीदपुर की नदी में एक दुर्घटना में मृत्यु हो गई थी। तीनों ही होनहार और मेहनती विद्यार्थी थे। इनमें नमन अपने माता-पिता का इकलौता पुत्र था।