नारनौल। नवरात्र में टाइगर क्लब परिवार की ओर से मां दुर्गा का 21वां दुर्गा पूजा महोत्सव बुधवार को पुरानी कचहरी मैदान में शुरू हो गया है। शुभारंभ के अवसर पर 1,111 महिलाओं ने माता की भव्य चुनरी यात्रा निकाली।
यात्रा के दौरान महिलाएं मां चामुंडा देवी मंदिर से चलकर आजाद चौक, मानक चौक, पुल बाजार से होती हुईं पुरानी कचहरी मैदान पर पूजा महोत्सव स्थल तक पहुंचीं। बुधवार सुबह महिलाओं ने माता की 51 मीटर की भव्य चुनरी यात्रा निकाली। इस दौरान माता रानी की निकाली गई झांकी लोगों के लिए विशेष आकर्षण का केंद्र रही। महिलाएं माता के भजनों पर झूमते हुए चल रही थीं। चुनरी यात्रा में राजकीय कन्या विद्यालय की छात्राओं व स्टाफ सदस्यों ने भी सहयोग किया। राकेश यादव ने बताया कि 10 अक्तूबर को महोत्सव में भजन गायिका ममता वाजपेयी जयपुर व नारनौल से सोनू पागल तारा रानी की कथा करेंगे। वहीं नांगल चौधरी से लक्की अग्रवाल अपने भजनों के माध्यम से माता रानी की महिमा का गुणगान करेंगी।
इस मौके पर भगवत स्वरूप, शशिबाला, सतीश शर्मा, पंडित नारायण शास्त्री, सुशीला देवी, टाइगर क्लब प्रधान राकेश यादव, संरक्षक डॉ. शिव कुमार, नरेंद्र बंसी व राजेश सैनी मौजूद रहे।