फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बवानिया 33केवी पावर हाउस के अंतर्गत आने वाले 11 गांवों की 17 घंटे रही बिजली गुल

विज्ञापन
विज्ञापन
महेंद्रगढ़। बारिश के बाद लाइन फॉल्ट होने से बवानिया 33 केवी पावर हाउस के अंतर्गत आने वाले 11 गांवों की 17 घंटे बिजली गुल रही। बुधवार रात 1 बजे से बवानिया, गागडवास, बचिन, नांगल हरनाथ, खेड़ा, सुरजनवास, मेघनवास, चितलांग, देवास, डुलाना, बुचौली आदि गांवों में बिजली गुल हुई थी। जिम्मेदार 17 घंटे बाद फॉल्ट को खोजकर वीरवार शाम छह बजे आपूर्ति बहाल बहाल कर पाए।
विज्ञापन

समाजसेवी रामनिवास पाटोदा, श्रीभगवान, हरपाल, रामकुमार, बाबूलाल, ईश्वर, कर्ण सिंह, रतिपाल, मोहन व अजीत ने बताया कि बवानिया पॉवर हाउस 2001 में शुरु हुआ था तो उस समय गांव में बिजली की खपत कम थी। अब बिजली की खपत कई गुणा बढ़ गई, जिससे किसान फसल बोते है तो उस समय किसान को वॉल्टेज बहुत कम मिलती है जिससे उनकी मोटरें जल जाती है। हर साल किसानों को भारी नुकसान होता है।
ग्रामीणों ने बिजली की समस्या को लेकर 2021 में पॉवर हाउस की तालाबंदी की और मौके पर एक्सईएन, एसडीओ सहित अन्य अधिकारी पहुंचे थे। ग्रामीणों ने मांग की थी बवानिया पॉवर हाउस को कनीना से हटाकर मोहनपुर 132केवी पॉवर हाउस से जोडा जाए। बवानिया 33केवी से कनीना 132 केवी 20 किलोमीटर पड़ती है जबकि मोहनपुर मात्र छह किलोमीटर पडता है। 11 गांवों की पंचायतों ने बवानियां 33केवी पावर हाउस मोहनपुर 132 केवी से जोड़ने के लिए लिखित प्रस्ताव बिजली निगम के एक्सईएन को दिया था। लेकिन अभी तक कोई कार्रवाई नहीं हुई है। ग्रामीणों ने बताया कि यहीं हाल रहा तो अगस्त से फसलों के लिए पानी देने की परेशानी रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें