फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिले में 103580 मीट्रिक टन सरसों की हुई खरीद

विज्ञापन
अनाज मंडी नारनौल - फोटो : AMAR UJALA
विज्ञापन
सरकार के निर्देशानुसार जिले में रबी फसल की सरकारी खरीद जारी है। शुक्रवार को जिला में 5480 मीट्रिक टन सरसों की खरीद की गई। अब तक जिला में 103580 मीट्रिक टन सरसों की खरीद हुई है। वहीं शुक्रवार को जिला में  1434 मीट्रिक टन गेहूं खरीदा व अब तक जिला में 15491 मीट्रिक टन गेहूं की आवक हुई है। वहीं जिला में शुक्रवार को 61 मीट्रिक टन चने की खरीद हुई। अब तक जिला में 1802 मीट्रिक टन चने की आवक हुई है। उपायुक्त जगदीश शर्मा ने बताया कि शुक्रवार को अटेली, बाछौद व बोचिड़िया खरीद केंद्र पर कुल 1207 मीट्रिक टन सरसों की खरीद हुई। कनीना, सेहलंग, कारिया व दौंगड़ा अहीर में 705 मीट्रिक टन सरसों की खरीद हुई। शुक्रवार को नांगल चौधरी में कुल 954 मीट्रिक टन सरसों खरीदी गई। नारनौल में  721 मीट्रिक टन सरसों की आवक हुई। सतनाली में 153 व महेंद्रगढ़ में 1740 मीट्रिक टन सरसों की आवक हुई। वहीं शुक्रवार को सतनाली में 1176 व कनीना में  258 मीट्रिक टन गेहूं खरीद हुई। महेंद्रगढ़, नांगल चौधरी, नारनौल व अटेली में शुक्रवार को गेहूं की कोई आवक नहीं हुई। इसी प्रकार शुक्रवार को सतनाली में 61मीट्रिक टन चने की खरीद हुई। नारनौल व नांगल चौधरी में चने की कोई आवक नहीं हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें