फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: 102 ग्रामीणों ने कराई टीबी स्क्रीनिंग

विज्ञापन
फोटो संख्या:-71 सुरजनवास के आंगनबाड़ी केंद्र में टीबी स्क्रीनिंग कैंप के दौरान ग्रामीणों की जां
विज्ञापन
कनीना। राष्ट्रीय क्षय उन्मूलन कार्यक्रम के तहत बुधवार को सुरजनवास के आंगनबाड़ी केंद्र में टीबी स्क्रीनिंग कैंप लगाया गया। डॉ. प्रतीक के मार्गदर्शन में स्वास्थ्य विभाग की मोबाइल मेडिकल बस टीम ने ग्रामीणों की जांच की। कुल 102 लोगों की स्क्रीनिंग हुई जबकि 27 लोगों के एक्स-रे किए गए। टीबी के संभावित लक्षण मिलने पर 10 लोगों के बलगम के नमूने जांच के लिए भेजे गए। एसटीएस पवन कुमार और टीबीएचवी युद्धवीर ने ग्रामीणों को टीबी के लक्षण, बचाव और निशुल्क उपचार की जानकारी दी। स्वास्थ्य कर्मियों ने बताया कि दो सप्ताह से अधिक खांसी, बुखार, रात में पसीना या वजन कम होना टीबी के संकेत हो सकते हैं। उन्होंने लक्षण दिखने पर तुरंत जांच कराने की सलाह दी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें