फोटो संख्या:65- उप नागरिक अस्पताल कनीना में चिकित्सक को सम्मानित करते कस्बावासी--स्रोत- स्वयं
कनीना। हरियाणा सरकार के स्वस्थ नारी सशक्त परिवार अभियान के तहत वीरवार को उप नागरिक अस्पताल कनीना में मेगा निशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया गया। ब्लॉक समिति चेयरमैन जयप्रकाश ने रिबन काटकर व दीप प्रज्वलित कर शुभारंभ किया। शिविर में 1018 मरीजों की जांच एवं उपचार किया गया। कैम्प में बच्चों के रोग विशेषज्ञ, हड्डी रोग विशेषज्ञ, सर्जन, सामान्य रोग विशेषज्ञ, नाक-कान-गला विशेषज्ञ, नेत्र रोग विशेषज्ञ, मनोरोग विशेषज्ञने मरीजों का जांच व उपचार किया। संवाद