फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खराब मौसम के कारण वीरवार को भी बंद रही सरसों की खरीद

विज्ञापन
विज्ञापन
नांगल चौधरी। मौसम खराब होने के कारण वीरवार को भी नांगल चौधरी अनाज मंडी में सरसों की खरीद प्रक्रिया बंद रही। मौसम खराब होने के कारण सरसों के बैग की खरीद नहीं हो पाई। लेकिन लगातार दूसरे दिन भी सरसों उठान का कार्य जारी रहा। बुधवार के बाद वीरवार को भी लगभग नौ हजार सरसों के बैगों का उठान किया गया। गौरतलब है कि खरीद किए गए सरसों के बैग उठान नहीं होने के कारण खुले में रखे गए थे। कोई भी इंतजाम नहीं होने से बरसात के कारण खुले में रखे सरसों बैग भीग गए थे। मौसम को देखते हुए हैफेड ने उठान प्रक्रिया में तेजी कर दी है। खरीद इंस्पेक्टर राजेश कुमार व सहायक जगदीश यादव ने बताया कि मौसम सही रहा तो शुक्रवार को खरीद की जा सकती है। जिन गांवों की खरीद वीरवार को होनी थी वो अब सोमवार को होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें