सीएम से मिलने जा रहे महेंद्रगढ़ संघर्ष समिति सदस्यों को पुुलिस ने आकोदा में रोका
अमर उजाला ब्यूरो
महेंद्रगढ़। महेंद्रगढ़ सम्मान संघर्ष समिति के सदस्यों को सीएम से नहीं मिलने दिया गया। सीएम से मिलने पहुंचे समिति सदस्यों को पुुलिस ने अपनी गाड़ी में बैठाकर अकोदा गांव में छोड़ दिया। सीएम का कार्यक्रम पूरा होने तक समिति के सदस्यों को वहां बैठाकर रखा गया। जिला मुख्यालय की मांग को लेकर महेंद्रगढ़ सम्मान संघर्ष समिति के सदस्यों ने शनिवार को भाजपा जिला अध्यक्ष शिव कुमार मेहता से मिलकर सीएम से मिलने का समय मांगा था। जिस पर भाजपा जिला अध्यक्ष ने सीएम से समय दिलाने का भरोसा दिया था। समिति के सदस्य रविवार को सीएम से मिलने के लिए गांव खुुड़ाना पहुंचे तो पुुलिस टीम ने समिति के सदस्यों को एक बस में बैठाकर उन्हें आकोदा पहुंचा दिया। समिति के सदस्य कुलदीप यादव, विनोद तंवर पाली, समिति के प्रधान राजबीर सिंह ने कहा कि प्रशासन का रवैया बेहद गलत रहा। सीएम से मिलने नहीं देना था तो हमें बुलाया ही क्यों। समिति ने 23 दिसंबर को कोरियावास में भी जिला मुख्यालय की मांग को लेकर सीएम से मिलने का प्रयास किया था। समिति ने सोमवार को धरना जारी रखने का फैसला लिया है।जब तक सरकार इस मांग को पूरा नहीं करेगी संघर्ष जारी रहेगा। इस अवसर पर सरताज जनसेवा ग्रुप के पीआरओ कुलदीप यादव, प्रधान राजबीर जी, समाज सेवी रामनिवास पाटौदा, विनोद पाली, अजीत देवराली, रंगराव,, मोनी यादव, राजेंद्र आकोदा, राव विक्रम माजरा, कुलदीप जांगिड़ माजरा, पबित माजरा मौजूद रहे।