फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

श्रीकृष्णा स्कूल के विद्यार्थी करेंगे शतरंज प्रतियोगिता में जिले का प्रतिनिधित्व

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

महेंद्रगढ़। श्रीकृष्णा स्कूल महेंद्रगढ़ के शतरंज के खिलाड़ी यमुनानगर में अपने जिले का प्रतिनिधित्व करेंगे। कोच सोमदत्त शर्मा ने बताया कि शतरंज की राज्य स्तरीय प्रतियोगिता आगामी 14 सितंबर को यमुनानगर में आयोजित की जाएगी। जिसमें स्कूल के अंडर-14 आयु वर्ग में नितिन, सुमित और तनुज अपने खेल का प्रदर्शन करेंगे। स्कूल के एमडी कर्मवीर राव ने कहा कि शतरंज वह खेल है, जिसमें जीत और हार खिलाड़ी के निर्णय पर निर्भर करता है। इस अवसर पर स्कूल प्राध्यापक वीरेंद्र सिंह ने उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। इस मौके पर स्कूल के पीआरओ सुधीर यादव, संदीप कुमार, देवेंद्र शेखावत, प्रवीन कोथल आदि उपस्थित थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें