फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

केंद्रीय विद्यालय की शैक्षणिक गतिविधियों के बारे में जानकारी ली

विज्ञापन
विज्ञापन
शैक्षणिक गतिविधियों के बारे में जानकारी ली
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
नारनौल। केंद्रीय विद्यालय रघुनाथपुरा में शुक्रवार को विद्यालय प्रबंध समिति की बैठक हुई। इसकी अध्यक्षता समिति के अध्यक्ष एवं उपायुक्त राजनारायण कौशिक ने की। इस अवसर पर उन्होंने विद्यालय प्रिंसिपल निर्मला बुडानिया से विद्यालय की वर्तमान स्थिति और प्रगति के बारे में जानकारी ली। बैठक में विद्यालय की शैक्षणिक और प्रशासनिक गतिविधियों के बारे में उन्होंने आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। बैठक से पूर्व उन्होंने विद्यालय में शहीदों समर्पित भित्ति पट्ट का भी अनावरण किया और वृक्षारोपण भी किया। इस अवसर पर उपायुक्त ने सामाजिक विज्ञान प्रदर्शनी 2017 का उद्घाटन भी किया। कौशिक ने कक्षाओं का अवलोकन भी किया और स्वयं ने शिक्षण कार्य किया। उपायुक्त से विद्यार्थियों ने भी प्रश्नोत्तर किए। बैठक में यूनियन बैंक प्रभारी मोनिका शर्मा, जिले सिंह, शिक्षक हरिवंश मिश्रा, भारती यादव और अमित यादव भी उपस्थित थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें