बैजनाथ गर्ल्स कॉलेज में काउंसलिंग आज
अमर उजाला ब्यूरो
नांगल चौधरी। चौधरी बैजनाथ गर्ल्स कॉलेज में 31 जुलाई को फिजिकल काउंसलिंग होगी। इसके बाद मेरिट के अनुसार छात्राओं के दाखिले किए जाएंगे। कार्यवाहक प्राचार्य डा. राजेश गोयल ने बताया कि आनलाइन आवेदन कर चुकी छात्राओं को दोपहर 12 बजे तक हार्डकापी जमा करानी होगी। खाली सीटों के अनुसार मेरिट सूची तैयार की जाएगी। उन्होंने बताया कि कट लिस्ट में शामिल रही छात्राएं भी फिजिकल काउंसलिंग में शामिल हो सकेंगी।