मंडी अटेली। गांव मोहलड़ा में बाबा शांतिनाथ जी महाराज का विशाल मेला 26 जुलाई को आयोजित किया जाएगा। यह जानकारी देते हुए सरपंच शशी ने बताया कि मेले में बालीबाल, कबड्डी, लंबी कूद, युवा दौड़, बुजुर्ग दौड़, कुश्तियां होंगी। बालीबाल में प्रथम रहने वाली टीम को 15000 रुपये, दूसरे स्थान पर रहने वाली टीम को 11000 रुपये, कबड्डी प्रतियोगिता में प्रथम रहने वाली टीम को 11000 रुपये दूसरे स्थान पर रहने वाली टीम में 7100 रुपये इनाम दिया जाएगा।