फोटो 12 शिविर में रक्तदान करते युवा।संवाद
नांगल चौधरी। साथी ग्रुप हरियाणा एवं उड़ान जनसेवा ट्रस्ट ढाणी बाठोठा की ओर से संस्था के सक्रिय सदस्य योगेश कुमार और सिंगर साहिल के जन्मदिन पर रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में युवाओं, महिलाओं और समाज के विभिन्न वर्गों के लोगों ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए 101 यूनिट रक्तदान किया। इस अवसर पर सुमित गिरी महाराज, प्रेमदास महाराज, समाजसेवी सुधीर चौधरी, डॉ. गजेसिंह चोपड़ा तथा गोरक्षक बिरेंद्र गोठड़ी विशिष्ट अतिथि के रूप में मौजूद रहे। शिविर में रमेश चंद चेयरमैन प्रतिनिधि, प्रदीप शर्मा जिला पार्षद, मालाराम मिस्त्री सहित बड़ी संख्या में नागरिक और संस्था के सदस्य मौजूद रहे। संवाद